Homepolitics newsपाकिस्तान ने लोगों से खाद्यान एकत्र करने को कहा

पाकिस्तान ने लोगों से खाद्यान एकत्र करने को कहा

-

इस्लामाबादः पाकिस्तान को पूरी तरह यकीन हो गया है कि भारत उस पर हमला जरूर करेगा। लिहाजा भारतीय सेना के हमले से बचने के लिए पाकिस्तान हर स्तर की तैयारी में जुट गया है। खैबरपख्तूनख्वा में हवाई हमले का सायरन लगाने और बॉर्डर से लगे गांवों के आसपास बंकर बनाने का प्रयास तेज करने के बाद अब पाकिस्तान की सरकार ने पीओके के नागरिकों से लंबे समय के लिए खाद्यान्न संग्रह रखने का आग्रह किया है। ताकि युद्ध होने पर वहां के नागरिकों को खाने-पीने की किल्लतों का सामना नहीं करना पड़े।

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर ने यह आदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के साथ वास्तविक सीमा के पास बढ़े तनाव के मद्देनजर दिया है। एलओसी के निवासियों से पाकिस्तान ने खाने-पीने के सामानों का पर्याप्त भंडारण करने को कहा है। इससे जाहिर हो रहा है कि पाकिस्तान यह मान चुका है कि भारतीय सेना इस आतंकी हमले का बदला जरूर लेगी। पाकिस्तान को पता है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts