spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: चुनाव अधिकारी कर रहे चुनाव में धांधली, व्यापारियों ने संरक्षक...

Meerut News: चुनाव अधिकारी कर रहे चुनाव में धांधली, व्यापारियों ने संरक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, सौंपा ज्ञापन

-

  • डीएम को सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आबूलेन व्यापार संघ चुनाव के प्रत्याक्षी प्रदीप गुप्ता, मुकुल त्यागी, चितवन अरोरा ग्रुप के सभी सदस्य और बाजार के व्यापारी सोमवार को जिला अधिकारी वीके सिंह से मिले। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, हमारे संरक्षक आकाश खन्ना ग्रुप से मिल हुए है। वह हमारी एक बात भी नहीं सुन रहे। जबकि, संरक्षक जज होता है। यह हमारे विरोध मे बोल रहे हैं। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि, हम एक साल से वोटर लिस्ट व बाजार का हिसाब मांग रहे हैं। जबकि, यह लोग हिसाब भी नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि, एक सप्ताह पहले इन्होंने जो लिस्ट और हिसाब दिया है वो फर्जी है। इन्होंने 211 व्यापारियों की लिस्ट दी है। हमने एक-एक दुकान पर जाकर देखा और लिस्ट बनाई, उनमे से 170 सही है। जबकि, बाकी सभी फर्जी है। जिन 30 व्यापारियों की वोट नहीं बनी, उनकी संरक्षक चुनाव अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। हम लोग लगातार इन दोनों को रजिस्ट्री भेजकर अपनी वोट डालने का अधिकार मांग रहे हैं, जो यह नहीं दे रहे।

उन्होंने कहा कि, इसलिए सभी व्यापारी डीएम से मांग करते हैं कि हमारे चुनाव में हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि, प्रशासनिक अधिकारी 211 की वोटर लिस्ट को सही करवाए और निष्पक्ष चुनाव कराए। क्योंकि व्यापारियों को अंदेशा है कि, आकाश खन्ना पैनल कोई भी गड़बड़ी करवा सकता है।

इस दौरान प्रदीप गुप्ता, मुकुल त्यागी, चितवन अरोरा, नवीन गर्ग, समीर, आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts