spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ में मकान के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई...

मेरठ में मकान के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

-

  • हिस्से की लड़ाई में खूनी संघर्ष।
  • मजदूर बंटी की बड़े भाई दिनेश ने की हत्या
  • पत्नी मोनी और बेटी वंशिका का रो-रोकर बुरा हाल।

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। अमर गार्डन कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ शव देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और खून के नमूने सील किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

 

 

मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की अमर गार्डन कॉलोनी का हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई दिनेश ने अपने छोटे भाई बंटी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी और मौका पाकर वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक बंटी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपनी पत्नी मोनी और 12 साल की बेटी वंशिका के साथ उसी मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि मकान के हिस्से को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। बुधवार सुबह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर दिनेश ने बंटी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बंटी की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोप है कि हत्या के बाद शव को घर के बाहर डाल दिया गया। सुबह खून से लथपथ शव देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और खून के नमूने सील किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिनेश की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है, जबकि मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts