HomeAccident Newsई-रिक्शा पलटा, आठ वर्षीय बच्ची की मौत

ई-रिक्शा पलटा, आठ वर्षीय बच्ची की मौत

-

– बुढ़ाना मे सड़क पार करते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार।

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरणा गांव में एक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची इनायत की मौत हो गई। बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी एक सवारी से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, इनायत अपने मामा नाजिम के साथ चूहा छोड़ने गई थी। सड़क पार करते समय उसने मामा का हाथ छोड़ दिया, तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और बच्ची उसकी चपेट में आ गई।

हादसे के बाद इनायत को तुरंत बुढ़ाना के भारद्वाज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, बच्ची के नाना नवाब ने इस मामले में किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। बताया गया है कि इनायत बचपन से ही अपने नाना नवाब के पास रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांववासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts