Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में दिनदहाड़े चौकी के पास तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूटी,...

मेरठ में दिनदहाड़े चौकी के पास तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूटी, जांच में जुटी पुलिस

-

टमाटर ढुलवाने के बहाने ई-रिक्शा बुक की थी, फरार हुए बदमाश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में रिठानी चौकी के पास बुधवार सुबह बदमाशों ने तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूट लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
आजाद नगर, थाना गंगानगर निवासी जितेंद्र पुत्र मुरारी फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। वह रोजाना अपने भतीजे रोहित पुत्र हुकुमचंद के साथ दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी से फल और सब्जियां खरीदने जाता है। मंडी में भीड़ अधिक होने के कारण जितेंद्र अक्सर रोहित को ई-रिक्शा की चाबी देकर बाहर खड़ा कर देता था और खुद अंदर सामान लेने चला जाता था।

 

 

बुधवार सुबह भी दोनों नवीन मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक रोहित के पास आया और उसने 10 क्रेट टमाटर शॉप्रिक्स मॉल चौराहे तक पहुंचाने के लिए 200 रुपये किराया देने की बात कही। रोहित उसके झांसे में आ गया और टमाटर ई-रिक्शा में लोड कराकर चल पड़ा।

रास्ते में युवक ने शताब्दी नगर तक जाने के लिए 200 रुपये और देने की बात कही। जब ई-रिक्शा रिठानी चौकी के पास पहुंचा, तो रोहित ने रास्ते में गाड़ी रोककर शौच के लिए जाने की बात कही। इसी दौरान युवक चालक सीट पर बैठ गया और ई-रिक्शा लेकर भागने लगा।

रोहित ने शक होने पर पीछा किया, लेकिन तभी पीछे से आई वेगनार कार में सवार दो युवकों ने तमंचा दिखाकर उसे धमका दिया, जिससे वह डरकर पीछे हट गया और बदमाश ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए।

परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts