spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: डेढ़ हजार करोड़ की संपत्ति के लिए आज...

Meerut News In Hindi: डेढ़ हजार करोड़ की संपत्ति के लिए आज से ई-नीलामी शुरू

-

– मेरठ विकास प्राधिकरण के रक्षापुरम, लोहियानगर और श्रद्धापुरी में हैं बड़े भूखंड।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेडा ने व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब करीब डेढ़ हजार करोड़ की व्यावसायिक संपत्तियों के लिए आज से बोली लगाई जाएगी। यह प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी।

सुबह 10 से शाम सात बजे तक बोली लगाई जा सकेगी। मेडा 231 अनावासीय और 48 आवासीय संपत्तियों की एक से तीन अप्रैल तक ई-नीलामी कर रहा है। इनमें कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर, पेट्रोल पंप, आईटी पार्क, होटल, नर्सिंग होम, ग्रुप हाउसिंग आदि की संपत्तियों को शामिल किया गया है।

इसके तहत रक्षापुरम में 3043 वर्ग मीटर का भूखंड संख्या सी-8 को ग्रुप हाउसिंग के लिए रखा गया है। इसकी रिजर्व दर 16 करोड़ रुपये है। डॉ. राम मनोहर लोहियानगर योजना में तीन प्लॉट ग्रुप हाउसिंग के रखे गए हैं।

इनमें भूखंड संख्या डी/जीएच-1 क्षेत्रफल 2783.5 वर्ग मीटर, डी/जीएच-2 क्षेत्रफल 2754.63 वर्ग मीटर और डी/जीएच-3 क्षेत्रफल 2754.63 वर्ग मीटर के हैं। इनमें से प्रत्येक का रिजर्व मूल्य साढ़े छह करोड़ रुपये रखा गया है। इसी के साथ श्रद्धापुरी में 9300 वर्ग मीटर का भूखंड संख्या जीएच भी है। इसकी रिजर्व दर 48 करोड़ 54 लाख रुपये है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts