Homeउत्तर प्रदेशMeerutकोहरे ने उड़ाई शहर के कई इलाकों की बिजली

कोहरे ने उड़ाई शहर के कई इलाकों की बिजली

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। इन दिनों पड़ रहे कोहरे से शहर के कई इलाकों में बिजली की लाइनों में फाल्ट होने के कारण आम जनता पीने के पानी का संकट झेल रही है। दूसरी ओर विभाग के कर्मचारियों को फाल्ट खोजने में ही घंटों का समय लग रहा है।

सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक छाए कोहरे की वजह से घंटाघर, पांडव नगर, हापुड़ रोड समेत गढ़ रोड के कई इलाकों में बिजली गुल हुई। घंटाघर इलाके के लोगों का कहना है कि बिजली कब और कितने समय के लिए गुल हो जाए, कुछ नहीं कह सकते। व्यापारी अकरम कुरैशी का कहना है कि बिजली समस्या से व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, फाल्ट के कारण गढ़ रोड पर हनी गोल्फ ग्रीन समेत कई कॉलोनियों में शाम को बिजली गुल हुई, जो घंटे भर से अधिक बाधित रही। लिसाड़ी गेट, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में बिजली गुल हुई तो लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts