HomeAccident Newsदुर्गा पूजा में आग लगने से कई कलाकार झुलसे

दुर्गा पूजा में आग लगने से कई कलाकार झुलसे

-

देवताओं का रूप धारण कर दे रहे थे प्रस्तुति, गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर


सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र के झाबुआ खुर्द गांव में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान आग लग गई। इस हादसे में देवी-देवताओं का रूप धारण कर प्रस्तुति दे रहे कई कलाकार झुलस गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

घायलों में लक्ष्मण (21) और कमलेश (35) शामिल हैं। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण घायलों को बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ईएमटी सरबजीत यादव और पायलट कुशविंदर एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा पहुंचाया।

सांडा सीएचसी में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस कर्मियों ने गंभीर घायलों को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts