HomeAccident Newsसिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग

सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग

-

गृहस्थी के सामानों के साथ दो लाख रुपये नकद जले, लापरवाही का लगा आरोप


चंदौली। जिले के पिपरी गांव में बुधवार देर शाम रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से एक कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में घर में रखा गृहस्थी का सामान और दो लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आग पिपरी गांव निवासी शिवकुमार पांडेय के घर में लगी। बताया गया कि रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग भड़क गई। इसकी चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान और दो लाख रुपये नकद जल गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाई।

ग्रामीणों ने माटीगांव स्थित विंध्य गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना वाले दिन ही सिलेंडर एजेंसी से लाया गया था। ऐसे में सिलेंडर देने से पहले उसकी लीकेज की जांच की जानी चाहिए थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts