HomeEducation Newsडॉक्टर देवेंद्र कुमार को मिला उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

डॉक्टर देवेंद्र कुमार को मिला उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

-

  • डॉक्टर देवेंद्र कुमार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड मिला।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। उत्तरांचल विश्विविद्यालय देहरादून ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: सिनर्जेटिक इनोवेशंस एंड बायोटेक्नोलॉजी एडवांसमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का आयोजन किया। जिसमें भारत और विदेशों के विश्वविद्यालय के विद्वानों ने अपने व्याख्यान दिए।

जिसमे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने स्पिरुलिना के अधिक से अधिक प्रोडक्शन और इसके न्यूट्रीशनल एस्पेक्ट्स के बारे में व्याख्यान दिया और बताया कि स्पिरुलिना आने वाले समय में कुपोषण के शिकार लोगों के लिए वरदान साबित होगा और ये सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। स्पिरुलिना एक ब्लू ग्रीन शैवाल है। यह प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का भरपूर स्रोत है। डॉक्टर देवेंद्र कुमार इस पर अनुसंधान कर रहे है। इस व्याख्यान के लिए उत्तरांचल विश्विविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर धर्म बुद्धि के द्वारा डॉक्टर देवेंद्र को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला और सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए डॉक्टर देवेंद्र को शुभकामनाएं दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts