Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशडॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया हंगामा, कई...

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया हंगामा, कई थानों की पुलिस तैनात

-

– अराजक तत्वों की हरकत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, कई थानों की पुलिस तैनात।

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर गांव के दलित बस्ती में लगाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब यह बात लोगों के बीच पहुंची तो लोगों की मौके पर भीड़ छूट गई वहीं सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। लोगों का कहना था कि यहां दूसरी मूर्ति लगाई जाए।

 

 

दरअसल मनियारपुर गांव में 26 वर्ष पहले सन 2000 में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी यह प्रतिमा ग्रामीणों ने आपसी सहयोग कर लगवाया था जहां प्रतिमा लगी है अब वहां नया निर्माण का कार्य हो रहा है प्रतिमा के ऊपर छत का ढलाई के लिए मजदूर और मिस्त्री लगे हुए हैं लोगों का कहना है कि कल करीब 11 बजे रात तक यहां लोग थे उसके बाद घर चले गए सुबह जब यहां आया गया तो प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त था।

यह बात जंगल में आग की तरफ पूरे गांव में फैल गई और लोगों की मौके पर भीड़ छूट गई।सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी भारी संख्या में पहुंच गई ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई और नई प्रतिमा स्थापित की जाए।

इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद का कहना है कि दोषी पर सख्त कार्यवाही और मूर्ति का निर्माण कराया जाएगा।इस मौके पर उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय, रोहित कुमार,दुलारे राम कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस और ग्रामीण रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts