HomeAccident NewsAmethi Accident: वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल, अस्पताल...

Amethi Accident: वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल, अस्पताल में भर्ती

-

– मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दोनों लोग, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

अमेठी। आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा रोड स्थित महाराजपुर गांव के पास सिंह धर्म कांटा के सामने हुई। नरैनी गांव के रहने वाले कमलेश सिंह (55 वर्ष) और ककवा बियसिया निवासी रमाशंकर तिवारी (50 वर्ष) सुबह टहलने निकले थे।

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय कमलेश सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रमाशंकर तिवारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अमेठी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रमाशंकर तिवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक कमलेश सिंह के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts