HomeCRIME NEWSडॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया

डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया

-

डाक्टर पत्नी से झगड़े के बाद कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड किया


कानपुर। किदवई नगर थानाक्षेत्र में पत्नी से झगड़े के बाद रविवार देर रात डॉक्टर ने रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की तेज आवाज सुन पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। आननझ्रफानन में परिजन उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निराला नगर ब्लॉसम अपार्टमेंट में निवासी डॉक्टर संदीप सिंह कानपुर देहात में तैनात थे। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। रिश्तेदार सत्येंद्र ने बताया कि रविवार रात को संदीप का पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद देर रात करीब 2 बजे उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज पत्नी कमरे में पहुंची तो सत्येंद्र खून से लथपथ कमरे में पड़े थे।

पत्नी ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। रिवाल्वर को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. संदीप ने 3 साल पहले दूसरी शादी कंचन के साथ की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों को 6 महीने का एक बेटा है। जबकि संदीप का 4 साल पहले पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से 5 साल की बेटी है।संदीप के पिता राज बहादुर ने कहा- रात में बहू कंचन का फोन आया था। बोली- पापा ऐसी घटना हुई है। संदीप को रीजेंसी ले जा रही हूं। मैंने कहा- तुम बहुत धर्मात्मा बनती हो, जियो अपने हिसाब से।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts