Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिला बार एसोसिएशन का मतदान शुरू: अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार...

जिला बार एसोसिएशन का मतदान शुरू: अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार सिंह और राजीव नागर के बीच सीधा मुकाबला

-

– सुबह नौ बजते ही शुरू हो गया जिला बार एसोसिएशन का मतदान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गुरुवार को मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार सिंह और राजीव नागर के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। जबकि, महामंत्री पद पर प्रशांत गुप्ता और देवेंद्र शर्मा मैदान में हैं। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल संजय त्यागी ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तनुज शर्मा, योगेंद्र शर्मा, संजय कुमार और अमरीश कुमार ने पर्चा भरा है। कोषाध्यक्ष पद पर सरलेश भारद्वाज और रेखा के बीच मुकाबला रहेगा।

 

 

संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए इंद्रपाल सिंह और चक्रेश बघेला, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर प्रदीप कुमार और विनय कुमार चुनावी मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर केवल सदाकत अली ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रीति पवार, मनवीर सिंह, आयशा परवीन, प्रशांत कुमार, रूपेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह तोमर एवं जुल्फिकार अली ने नामांकन किया है।

वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए ललित कुमार, हरीश पायल, सना शेख, कुमारी काजल, रविंशकर मावी, अपूर्व अग्रवाल, अजय वर्मा और अर्शी अफसर ने अपने पर्चे दाखिल किए। चुनाव अधिकारी मंडल के अनुसार नामांकन पत्रों की वापसी 18 अप्रैल को हो चुकी है। जिसके बाद चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

मतदान होने के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शोएब ने बताया कि मतदान 23 अप्रैल को सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक किया जाएगा। जबकि, मतगणना 24 अप्रैल को शुरू होकर परिणाम आने तक की जाएगी।

उन्होंने कहा कि, नामांकन पत्र में प्रस्तावक व अनुमोदक के कॉलम में सीओपी नंबर लिखा जाना अनिवार्य है। साथ ही चुनावी आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को कराए जाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शोएब, अधिवक्ता एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह, राजीव कुमार त्यागी, महामंत्री अमित राणा ने घोषणा की। बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 13 अप्रैल को, आपत्ति व उसका निस्तारण 15 अप्रैल को किया गया था। जबकि, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को ही नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई थी।

इसके अलावा नामांकन पत्र 16 अप्रैल को खरीदे गए। 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। जिनकी उसी दिन जांच की गई। नामांकन पत्र 18 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक वापस लिए गए। उन पर आई आपत्ति का निस्तारण भी उसी दिन शाम चार बजे कर दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts