Homepolitics newsमुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की

-

– मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की।

मुर्शिदाबाद: वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आ रही है। खबर हैं यहां TMC और हुमायूं कबीर की पार्टी के समर्थकों में धक्का-मुक्की हुई। हुमायूं कबीर के साथ भी बदसलूकी की बात सामने आई है।

 

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी झड़प हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान नजर आ रहे हैं। एक तरह हुमायूं कबीर हैं तो दूसरी ओर कई लोगों की भीड़ हैं। दोनों भिड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं। हालांकि, बाद में स्थिति को संभाल लिया गया। मुर्शिदाबाद में ASP माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं। कहीं भी कुछ नहीं हुआ है। मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुई हिंसा के मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है।

बताया गया कि हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी। इसी दौरान टीएमसी समर्थकों के साथ हुमायूं कबीर की झड़प हो गई।

AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, “नओडा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं; हालांकि, नओडा के बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ गड़बड़ी हुई। स्थानीय पुलिस का बैग छीन लिया गया।” AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कल सामने आई कच्चे बम फेंकने की घटना पर कहा, “कोशिश की गई लेकिन कुछ हुआ नहीं…शांति से चुनाव में भाग लेना चाहिए। हमारा किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं है….।”

बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान

मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं के एक बड़े वर्ग का दावा है कि टीएमसी उन्हें धमकाते हुए चेतावनी दे रही है कि वोट डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जाएगा। मालूम हो कि बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम मेदिनापुर में 20.5, बांकुरा में 20.2 और झारग्राम में 19.8 प्रतिशत मकदान दर्ज किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts