Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: सरायकाजी पुल के नीचे मासूम का शव मिलने से हड़कंप, हालत...

Meerut: सरायकाजी पुल के नीचे मासूम का शव मिलने से हड़कंप, हालत देख कांप उठे लोग, जांच में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित सरायकाजी पुल के नीचे एक छोटे बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने जब नीचे झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा देखा और आसपास कुत्तों को उसे नोचते पाया, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव काफी पुराना और बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे की मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

प्रारंभिक जांच में बच्चे की उम्र करीब 4 से 5 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। हालांकि, उसके पास से कोई भी ऐसा सुराग या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदा बच्चों की रिपोर्ट खंगाल रही है और क्षेत्र में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शव को छिपाने के उद्देश्य से सुनसान जगह पर लाकर फेंका या दबाया गया हो। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले भी कई बार चर्चा में रहा है, जहां जंगली जानवरों, खासकर अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts