HomeTrendingअभिनेता दिलजीत दोसांझ पंजाबियों की शान: जयवीर शेरगिल

अभिनेता दिलजीत दोसांझ पंजाबियों की शान: जयवीर शेरगिल

-


Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने भाजपा नेता जयवीर शेरगिल से मुलाकात की।भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने अभिनेता दिलजीत दोसांझ को पंजाबियों की शान बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को दिलजीत से विनम्रता और इंसानियत सिखनी चाहिए।

बॉलीवुड और पंजाबी गायक – अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता ने दिलजीत दोसांझ का अपने आवास पर शानदार स्वागत किया। उन्होंने अभिनेता की तारीफ भी की। जयवीर शेरगिल ने दिलजीत को पंजाबियों की शान बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को दिलजीत से विनम्रता और इंसानियत सिखनी चाहिए।

भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, “आप लाखो लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मैं सारे बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप मेहनत करो। मैं छाती ठोक कर कहता हूं कि दिलजीत दोसांझ हमारे पंजाब की पहचान है।” दिलजीत ने भाजपा नेता का धन्यवाद किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts