Homeउत्तर प्रदेशMeerutडिप्टी सीएम ने काव्य कृति "योगी गौरव गाथा" का किया विमोचन

डिप्टी सीएम ने काव्य कृति “योगी गौरव गाथा” का किया विमोचन

-


शारदा रिपोर्ट

मेरठ: कवि शान्ति स्वरुप गुप्त ‘ओजस्वी ‘ द्वारा रचित काव्य कृति “योगी गौरव गाथा ” का विमोचन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने लखनऊ आवास पर किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने योगी गौरव गाथा शीर्षक “हे रूद्र! तीसरा नेत्र खोल” की सराहना की और काव्य कृति के रचयिता वरिष्ठ कवि शांति स्वरूप गुप्त ‘ओजस्वी’ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि ललित तारा ने उप मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर संपर्क प्रभारी मेरठ मंडल विकास पंडित, डॉ एस के सिंघल चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक, अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, प्रणव गोयल, ब्रॉडवे मिडिया लिंक्स मेरठ के निदेशक मयंक अग्रवाल, मयंक लोधी आदि उपस्थित रहे। अनेक सामाजिक संस्थाओं ने कवि शान्ति स्वरुप गुप्त ‘ओजस्वी ‘ को बधाई दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts