शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर जनपदों को पुरानी दिल्ली में मिलाकर सनातन प्रदेश नाम से अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दर्जनों किसानों ने बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा राजकुमार सांगवान से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात की।


