Homeउत्तर प्रदेशMeerutईद पर्व पर सफाई, बिजली, पानी की मांग

ईद पर्व पर सफाई, बिजली, पानी की मांग

-

– भाईचारा युवा समिति और एआईएमआईएम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व के मद्देनजर भाईचारा युवा समिति और आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम संतोष कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई।

 

 

ज्ञापन में विशेष रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों और हस्तिनापुर क्षेत्र में ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के लिए बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रहना जनहित में आवश्यक है।

इसके साथ ही, पेयजल और बिजली आपूर्ति को 24 घंटे सुचारु बनाए रखने की मांग भी उठाई गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पदाधिकारियों ने नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा कुबार्नी के बाद बचे अवशेषों के समय पर निस्तारण और सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में भाईचारा युवा समिति के जुनैद फराहिम एडवोकेट और एआईएमआईएम के विनोद कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts