Homeउत्तराखंडDehradunदेहरादून: पीएम मोदी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का किया उद्घाटन

देहरादून: पीएम मोदी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का किया उद्घाटन

-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड: आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारंपरिक गीत का आनंद लिया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत सरकार 21वीं सदी के आधुनिक कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उत्तराखंड में अभूतपूर्व निवेश कर रही है। केंद्र सरकार के इन प्रयासों के बीच राज्य सरकार भी छोटे शहरों और गांव-कस्बों को जोड़ने के लिए पूरी शक्ति से काम कर रही है।…वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से, दिल्ली और देहरादून की दूरी ढाई घंटे होने वाली है…”

 

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा,” पहले की सरकारों की अप्रोच थी कि जो इलाके सीमा पर हैं, उनको ऐसे रखा जाए कि पहुंच कम हो। डबल इंजन की सरकार ने इस सोच को भी बदला है। हम सीमावर्ती गांवों को लास्ट विलेज नहीं, बल्कि देश के फर्स्ट विलेज के रूप में विकसित करने में जुटे हैं।”

 

 

 प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, आज भारत को देखने के लिए भारतीयों और विदेशियों दोनों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। हम पूरे देश में थीम बेस्ड टूरिज्म सर्किट तैयार कर रहे हैं। कोशिश ये है​ कि भारत के नेचर और हेरिटेज दोनों से ही दुनिया को परिचित कराया जाए। इस अभियान में उत्तराखंड, टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है।”

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “मेक इन इंडिया’ की तरह एक मूवमेंट चलना चाहिए ‘वेड इन इंडिया’, शादी हिंदुस्तान में करो। मैं तो चाहूंगा आने वाले पांच साल में अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन शादी उत्तराखंड में करिए। अगर एक साल में 5 हजार शादियां भी यहां होने लग जाएं तो एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो जाएगा और दुनिया की शादियां यहां होने लग जाएंगी।”

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा एक संकल्प है, आने वाले कुछ समय में इस देश में 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मैंने ‘लखपति दीदी’ अभियान चलाया है। हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड से 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का काम तेजी से पूरा हो जाएगा।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts