spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSलोनी में अज्ञात युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

लोनी में अज्ञात युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

-

– पहचान छुपाने के लिए जलाया, हत्या की आशंका


गाजियाबाद। लोनी इलाके में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने युवती का शव देखा और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।

बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा रेलवे अंडरपास के पास के पास अज्ञात महिला की हत्या के बाद शव को फेंक दिया। महिला की पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया गया। सुबह करीब 5:00 बजे दौड़ लगा रहे युवकों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बेहटा रेलवे अंडरपास की तरफ शनिवार सुबह करीब 5 बजे कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे उन्हें महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला। तभी वहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना की जानकारी होने पर डीसीपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों को महिला का फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की। पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतका महिला की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीक हो रही है। संभावना है कि महिला की हत्या करते यहां शव फेंका गया है। पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा जलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts