Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर में सड़क पर मिला गुलदार के शावक का शव

बिजनौर में सड़क पर मिला गुलदार के शावक का शव

-

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

शारदा न्यूज़, बिजनौर। जनपद के मंडावर इलाके में एक गुलदार के शावक की सड़क पार करते समय हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम शावक के शव को अपने साथ गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला बिजनौर के मण्डावर थाना क्षेत्र का है। जहां के बादशाहपुर रोड पर देर रात वहां से गुजर रहे राहगीरो ने रास्ते में सड़क किनारे पड़े जंगली जानवर का एक शव देखा, जिसे देखकर लोगों ने उसकी पहचान गुलदार के शावक के रूप में करते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अफसर मामले की जांच कर गुलदार के शावक के शव को अपने साथ ले गए।

वहीं इस मामले में वन विभाग के रेंजर महेश चंद्र गौतम ने बताया कि मण्डावर बादशाहपुर मार्ग पर गुलदार के 6 माह के शावक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई हो।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts