HomeCRIME NEWSदबथुवा गांव के जंगल में मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

दबथुवा गांव के जंगल में मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

-

  • सिर पर गहरे वार से की गई हत्या,
  • जांच में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सरधना के दबथुवा गांव में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव जंगल में सरकारी नलकूप के पास मिला। उसके सिर पर गहरे वार कर और चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। महिला गहरे नीले रंग का लोअर और काली सफेद लाइन वाली चुनी और काले रंग का टॉप पहने हुए है। उसके बाएं हाथ पर एस और दाहिने हाथ पर ओम लिखा हुआ है। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची ने लाश का पंचायतनामा भर पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया। साथ ही महिला का हुलिया लिखकर सोशल मीडिया पर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts