दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने पर वाहन पार्किंग में खड़ी करनी होगी, ट्रक-डीसीएम नहीं जा सकेंगे
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में वाहनों के लिए रुट डायवर्जन लागू किया गया है। इन वाहनों में ट्रक, ट्रोला, डीसीएम, ट्रैक्टर ट्राली और अन्य मालवाहक वाहन शामिल हैं। यह डायवर्जन 29 जुलाई की सुबह से 12 अगस्त की रात्रि तक रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कांवड़ में ट्रैफिक की ड्यूटी लगाई गई हैं। रोडवेज और प्राइवेट बसों का डायवर्जन 5 अगस्त से प्रस्तावित है। आज सावन के पहले दिन से यदि दूधेश्वर नाथ मंदिर जांए तो वाहन दूर व पार्किंग में लगाएं।
दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन, तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन जिन्हें हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ व अन्य स्थानों पर जाना है, वे सभी वाहन रोड 56 चौधरी चरण सिंह मार्ग से गाजीपुर मंडी एवं एनएच 9 का प्रयोग करते हुए डासना इन्टरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे तथा अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल इन्टरसेक्शन का प्रयोग करते हुए जा आ जा सकेंगे।
बागपत की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। हापुड़ बुलन्दशहर की ओर से आने वाले वाहन डासना पुल, लाल कुंआ, आत्माराम स्टील प्लान्ट तिराहा से सीधे गाजियाबाद शहर की ओर न आकर एनएच 9 का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
संतोष मेडिकल कट सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहन नही आ सकेंगे। गौर ग्रीन, खोड़ा, सेक्टर 62 व छिजारसी और कनावनी पुस्ता से एनएच 9 की ओर इन्द्रापुरम क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पाइपलाइन मार्ग एनएच 34 पूर्व में एनएच 58 व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। हापुड़ भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे की ओर प्रवेश प्रतबंधित रहेगा। सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट जीटी रोड की तरफ वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
हल्के वाहन, पिकअप, कार, आॅटो का प्लान
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मोहननगर, मेरठ तिराहा राजनगर एक्सटेंशन व हापुड़ चुंगी की ओर से एनएच 34 पर मेरठ जाने वाली लेन में आवागमन कर सकेंगे। पलवल , कुंडली से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जिनका गंतव्य स्थल गाजियाबाद शहर, मुरादनगर, मोदीनगर है वह 5 अगस्त की सुबह से दुहाई कट पर न उतरकर डासना कट पर उतरकर एनएच 9 का प्रयोग करते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
मेरठ तिराहा से मोहननगर, सीमापुरी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन 5 अगस्त की सुबह से सीमापुरी बॉर्डर की ओर से आने वाली लेन में आवागमन कर सकेंगे। चौधरी मोड, गऊशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भट्ठा की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर सभी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। पटेलनगर फ्लाई ओवर पर भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
संजय गीता चौक, घूकना मोड़-डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, इंडिस्ट्रियल एरिया से एनएच 34 की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहे की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन डासना से एनएच 9 का प्रयोग कर हापुड़ होते हुए मेरठ की ओर जा सकेंगे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रसे पर वाहनों का प्रवेश 7 अगस्त की सुबह बजे से बंद रहेगा।
रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले हल्के वाहन दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे। मेरठ तिराहे की ओर से मोक्षधाम हिंडन पुल, कनावनी व इंदिरापुरम की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों से नया बस अड्डा से चौधरी मोड होते हुए विजयनगर रेलवे पुल से एनएच 9 होते हुए जा सकेंगे।
सभी प्रकार के आॅटो का संचालन सीमापुरी बॉर्डर से लाल कुआ के बीच पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एनएच 34 कांवड़ मार्ग पर भी सभी प्रकार के आॅटो आदि का संचालन भी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। मोहननगर से आनंद विहार के मध्य सभी प्रकार के आॅटो का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।