आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक प्राइवेट बस को टक्कर मार दी, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान कुंवरपुर नयाबांस निवासी कृष्ण कुमार (45) के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना कल देर रात हुई जब कृष्ण कुमार बस लेकर घर जा रहे थे। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ट्रक का चालक भी घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक कृष्ण कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। हादसे की खबर सुनकर कृष्ण कुमार के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कृष्ण कुमार अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं।