HomeCRIME NEWSदौराला: नकली नोटों के साथ पकड़े भाई-बहनों से की पूछताछ

दौराला: नकली नोटों के साथ पकड़े भाई-बहनों से की पूछताछ

-


दौराला। नकली नोटों के साथ पकड़े गए भाई-बहन से दौराला थाने में एटीएस व एलआईयू पूछताछ करने पहुंची। घंटों की पूछताछ के बाद टीम चली गई। अभी इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और ना ही पुलिस अभी कुछ बोलने को तैयार है।

दौराला पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात दौराला चौराहे से रुहासा गांव निवासी सुहैल व उसकी बहन को चेकिंग के दौरान 11450 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ लिया था। पुलिस ने बाइक की सीट के नीचे से 100-50 के नकली नोट बरामद किए थे और दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने रातभर दोनों से पूछताछ की। बताया गया है कि दोनों रंजिशन उन्हें फंसाने को लेकर पुलिस को जानकारी देते रहे। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को एटीएस व एलआईयू दोनों से पूछताछ करने के लिए थाने पहुंचे। दोनों से टीम ने बंद कमरे में बात की और घंटों की पूछताछ के बाद टीम लौट गई।

पुलिस लगातार दोनों से पूछताछ में जुटी है। लेकिन, अभी तक ना तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और ना ही इस मामले में कुछ बोलने को तैयार है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts