Homeउत्तर प्रदेशMeerutदौराल : कोहरे के चलते डस्ट से भरा अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर...

दौराल : कोहरे के चलते डस्ट से भरा अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलटा

-

– हाइवे पर कोहरे के चलते गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक।


शारदा रिपोर्टर

दौराल। दिल्ली-दून हाइवे पर वलीदपुर ट्रक यार्ड के पास शनिवार की सुबह कोहरे के चलते गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चलते डस्ट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक यार्ड के पास से गुजर रही महिला बाल-बाल बची। हादसे के चलते ट्रक यार्ड मार्ग बंद हो गया।

मुजफ्फरनगर निवासी चालक साहिद शनिवार की सुबह हरिद्वार रायपुर से डस्ट लेकर पंचपेडा जा रहा था। हाइवे पर वलीदपुर ट्रक यार्ड के पास पहुंचने पर कोहरे के चलते गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चलते डस्ट से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक यार्ड से टहलकर लौट रही महिला बाल-बाल बची। ट्रक पलटने पर चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने चालक को केबिन से निकाला।

ट्रक चालक ने बताया कि हादसे के चलते लाखो रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts