spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSरिटायर्ट स्वास्थ्यकर्मी को बहू ने उतारा मौत के घाट, बल्ले से पीटा,...

रिटायर्ट स्वास्थ्यकर्मी को बहू ने उतारा मौत के घाट, बल्ले से पीटा, चीख सुनाई न दे इसलिए टीवी की आवाज तेज की

-

– रिटायर्ट स्वास्थ्यकर्मी को बहू ने नंगा कर मार डाला।


गाजियाबाद। बहू ने रिटायर्ड अफसर ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 36 साल की बहू ने ससुर को न्यूड करके कमरे में बंद कर दिया। टीवी की आवाज तेज कर दी, फिर मौत होने तक बल्ले से पीटती रही। घर के सेकेंड फ्लोर में रहने वाली किराएदार महिला ने जब कमरे से खून बहते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से ससुर का न्यूड शव बरामद किया है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बहू आरती ने पहले पुलिस को गुमराह किया। कहा- ससुर पाती सिंह (64) के 3-4 महिलाओं से अवैध संबंध थे, वह आती-जाती रहती थीं, उन्होंने ही हत्या की। पुलिस ने सख्ती की तो बहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसीपी के मुताबिक, घटना में दो एंगल सामने आ रहे हैं। ससुर-बहू के बीच प्रापर्टी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। ससुर के दूसरी महिलाओं से संबंध थे, ऐसे में बहू को डर था कि वह प्रॉपर्टी किसी और के नाम न कर दें।

बहू ने यह भी दावा किया कि ससुर की उस पर गलत नीयत थी। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इससे वह परेशान थी, शुक्रवार रात भी उसने ऐसा किया। इसके बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी। दोनों ही एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस ने ही बहू के खिलाफ हत्या की ऋकफ दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कविनगर के गोविंदपुरम ऊ ब्लॉक में पाती सिंह रहते थे। उनकी विधवा बहू ने उनकी हत्या कर दी। वह मूलरूप से सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। 4 साल पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय से रिटायर हुए थे। कोरोना काल में उनकी पत्नी और बेटे जितेंद्र की मौत हो चुकी है।

बहू से उनका विवाद चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर 4 महीने पहले ही यहां अपने दो बेटों के साथ रहने आई थी। दोनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। पाती सिंह का 3 मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर में वह खुद रहते थे। फर्स्ट फ्लोर पर बहू अपने दो बच्चों के साथ रहती है। जबकि सेकेंड फ्लोर एक महिला लेखपाल को किराए पर दे रखा है।

शुक्रवार रात करीब 8 बजे बहू आरती का ससुर के साथ विवाद हुआ। बहू ने अपने दोनों बच्चों को टीवी देखने के लिए कमरे में रहने के लिए कहा। टीवी की आवाज तेज कर दी। बच्चों का कमरा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर ससुर पाती सिंह के कमरे में पहुंची।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया, ताकि आवाज बाहर न जा सके। उसने पहले ससुर के कपड़े उतारे। फिर क्रिकेट बैट से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। जब तक ससुर की सांस न थम गई, तब तक आरती सिर पर वार करती रही। ससुर की हत्या करने के बाद आरती ऊपर के कमरे में अपने बच्चों के पास चली गई।

किराएदार ने खून देख पुलिस को बुलाया

रात 11 बजे दूसरी मंजिल पर रहने वाली किराएदार महिला किसी काम से नीचे आई। उसने जब पाती सिंह के कमरे से खून बहता देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कविनगर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अउढ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पाती सिंह का शव न्यूड था। बहू ने पहले कहा कि वह अक्सर रात में महिलाओं को लाते थे, हो सकता है किसी महिला ने हत्या की हो। हालांकि, बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

प्रॉपर्टी, रिटायमेंट का पैसा या कोई और वजह?

पुलिस ने बताया कि पाती सिंह को रिटायरमेंट में अच्छा पैसा मिला था। कविनगर में उनके मकान की ही कीमत 2 से 3 करोड़ रुपए थी। पाती सिंह का बहू के साथ विवाद चल रहा था। बहू को डर था कि वह अपनी प्रॉपर्टी किसी दूसरे के नाम न कर दें। ससुर के कई महिलाओं से संबंध की बात भी सामने आ रही है। यह भी हो सकता है कि बहू पर उनकी गलत नजर थी। इससे खिन्न होकर उसने हत्या की हो।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts