HomeEducation Newsसीसीएस में सीबीसीएस के पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओंं की डेटशीट...

सीसीएस में सीबीसीएस के पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओंं की डेटशीट जारी

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। सीसीएसयू ने सीबीसीएस एमए, एमएससी व एमकॉम के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर दिसंबर-2023 परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 15 जनवरी से विवि के मां. कांशीराम शोधपीठ भवन में होंगी।

उप कुलसचिव (परीक्षा) सत्यप्रकाश ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित कराई जाएंगी। यह परीक्षा 15, 16, 18, 19, 20, 23, 24, 27, 29, 30 व 31 जनवरी, एक, दो व तीन फरवरी को होगी। छूटी, स्थगित विषय कोड की परीक्षा 15 से होगी। सीसीएसयू ने 30 दिसंबर से विवि की मुख्य परीक्षा-2023 की बैंक पेपर परीक्षा-2023 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। इस परीक्षा कार्यक्रमों में छूटे एवं स्थगित विषय कोड की बैक पेपर परीक्षा-2023 से संबंधित परीक्षा कार्यक्रम सीसीएस की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी हैं। पूर्व में निर्गत परीक्षा कार्यक्रम की शेष परीक्षाएं यथावत होंगी। डिप्टी कुलसचिव (परीक्षा) सत्यप्रकाश ने बताया यह परीक्षों 15, 16, 17, 18, 19 व 20 जनवरी को होंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts