Homeउत्तर प्रदेशMeerutन्यायालय ने दिए दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश

न्यायालय ने दिए दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश

-


मेरठ। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या एक शैलेश पांडे ने विवेचना सही तरीके से नही करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दरोगा उमेश चंद शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश पारित किए हैं।

 

पीड़ित के अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद सैफी ने बताया कि वादी मुकदमा अजीम ने दिनांक 18 फरवरी 2022 को थाना नौचंदी मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पिता हाजी यासीन के साथ अपने घर वापस जा रहा था।तभी रास्ते में आरोपी फहीमुद्दीन आ गया और उसने कहा कि यह लोग मुसलमान के दुश्मन सोमेंद्र तोमर की तारीफ कर रहे हैं। यह कहते हुए आरोपी ने अपने पास से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से उसके पिता पर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ की नस कट गई थी और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 307 आईपीसी में मुकदमा दर्ज हो गया था। इसके कुछ समय बाद दरोगा उमेश चंद शर्मा ने जांच करते हुए मामले में अपनी ओर से अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी थी और मुकदमा से गंभीर धाराएं हटा दी थी।

 

इसके बाद पीड़ित के अधिवक्ता ने न्यायालय में साक्ष्य देते हुए कहा कि दरोगा उमेश चंद शर्मा ने मुकदमे में निष्पक्ष जांच नहीं की है। इसके बाद न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष को देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया है कि उपरोक्त मुकदमे में निष्पक्ष तरीके से जांच करने के आदेश देते हुए दरोगा उमेश चंद शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts