Homeउत्तर प्रदेशMeerutनिगम की लापरवाही, दीवाली पर नहीं हुई कूड़ा सफाई!

निगम की लापरवाही, दीवाली पर नहीं हुई कूड़ा सफाई!

-

– दीवाली जैसे पर्व पर भी शहर में जगह-जगह नजर आए कूड़े के ढेर, जनता में नाराजगी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। त्योहारों पर शहर में सफाई व्यवस्था बनाने को लेकर किया गया दावा फेल साबित हुआ। फेस्टिवल सीजन में भी शहर में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा रहा। घरों से उठाने वाला कूड़ा भी सड़क किनारे फेंक दिया गया।

 

 

नगर निगम ने बाजारों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए सफाई कर्मचारी और सफाई नायकों को निर्देशित किया गया, लेकिन यह दावा हवाई साबित हुआ। शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर नजर आए। गंगानगर में डिवाइडर रोड पर कूड़ा को खत्ता बना दिया। घरों से कूड़ा उठाकर सड़क किनारे डाल दिया। पांडवनगर गन्ना भवन कार्यालय के पास फिर से कूड़े का खत्ता बना दिया। लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना है कि, मुश्किल से गंदगी से राहत मिली थी, अब फिर से यहां कूड़े का खत्ता बना दिया है।

 

 

वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बाजारों में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारी लगाए गए थे। सुबह शाम दोनों समय बाजारों के साथ अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था को बनाने में नगर निगम ने पूरा सहयोग किया है। कहीं गंदगी है तो उसे हटवाया जाएगा। शहर में सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ढलाव घरों को खत्म किया जा रहा है।

गंगानगर में ग्लोबल सिटी से इनररिंग रोड जाने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर न केवल गंदगी का अंबार है, बल्कि मृत पशु के अवशेष तक दीवाली पर नहीं उठाए गए हैं। जिसकी दुर्गंध से इस कॉलोनी के रहने वालों के साथ ही आने-जाने वालों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts