Homepolitics newsमहात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा की अध्यक्षता में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जबकि, कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने दोनों ही महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, कहा महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और त्याग के बल पर देश को आज़ादी दिलाई। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि, किसी भी अन्याय और अत्याचार का मुकाबला शांतिपूर्ण व अहिंसा के तरीक़े से किया जा सकता है।

, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा जीवन, सच्चाई और ईमानदारी आज भी देशवासियों व दुनिया के लिए मार्गदर्शक है। उनका दिया हुआ नारा जय जवान, जय किसान आज भी देश की रीढ़ माने जाने वाले जवानों और किसानों के महत्व को दर्शाता है। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया कि, गांधी जी और शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलकर हम कांग्रेस जन समाज में भाईचारे, शांति और समानता को मज़बूत करेंगे। कार्यक्रम में सलीम खान, राकेश मिश्रा, चौ. यशपाल सिंह, सलीमुद्दीन शाह, मोहमद बदर, मनिंदर सूद बाल्मीकि, ठाकुर तेजवीर सिंह, मतीन अंसारी, केडी शर्मा, हरीश त्यागी, श्रीप्रकाश त्यागी, राकेश शर्मा, सचिन शर्मा, रीना शर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेश नेगी,‌ मुल्लाजी अशरफ, हांजी इशरत, हनीफ कुरेशी, राकेश त्यागी, चौधरी मेहरुद्दीन, विनोद शर्मा, फुरकान अंसारी, डॉ राजन त्यागी, कपिल पाल, खुशपाल यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts