Homepolitics newsकांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' किया जारी

कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ किया जारी

-

  • कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को बताने के लिए जारी किया ‘ब्लैक पेपर’

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ गुरुवार को ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, किसान और कई अन्य विषयों पर सरकार की “विफलताओं” का उल्लेख किया गया है।

https://twitter.com/kharge/status/1755461053599588717

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। पार्टी ने इसे ’10 साल, अन्याय काल’ नाम दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। उन्होंने कहा, “हम आज केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर निकाल रहे हैं क्योंकि वे हमेशा सदन में अपनी कामयाबी की बात रखते हैं और अपनी विफलता छुपाते हैं और जब हम उनकी विफलता बताते हैं तब हमें महत्व नहीं दिया जाता है।…इस ब्लैक पेपर में हमारे मुख्य मुद्दे बेरोजगारी है जो देश का सबसे बड़ा मुद्दा है और बीजेपी इस बारे में कभी बात नहीं करती।…”

https://twitter.com/ANI/status/1755465533397373427

‘ब्लैक पेपर’ जारी करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”देश में लोकतंत्र को खतरा है…पिछले 10 साल में 411 विधायकों को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया। वे लोकतंत्र को ख़त्म कर रहे हैं।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts