spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra NewsUP News: कांग्रेस नेता और भाई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती,...

UP News: कांग्रेस नेता और भाई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

-

– शादी से लौटते समय आधी रात किया गया हमला, दोनों की हालत गंभीर।

आगरा। कांग्रेस नेता और उनके भाई पर हमला कर दिया गया। शादी से लौटते समय दोनों पर गोलियों की बौछार कर दी गई। दोनों गोली लगने से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बासौनी थाना क्षेत्र के उमरैठा गांव में मंगलवार आधी रात को कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय और उनके बड़े भाई शिवशंकर को गोली मार दी। दोनों शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाहर निकले ही थे। पहले से मौजूद लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया। उमाशंकर उपाध्याय के कंधे में एक गोली लगी है, जबकि शिवशंकर के पेट में दो गोली लगी हैं। मौके पर पहुंची बासौनी पुलिस ने दोनों घायलों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया।

उमरैठा गांव के रहने वाले उमाशंकर उपाध्याय आगरा में रहते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कांग्रेस और अध्यक्ष युवा कांग्रेस फतेहपुर सीकरी लोकसभा आगरा बताया है। वे अपने भाई के साथ गांव में शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने को आए थे।

बासौनी पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात कार्यक्रम से निकलते ही रंजिशन फायरिंग की गई। दो हमलावर घायलों ने पहचान लिए हैं। एसओ बासौनी सतेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts