HomeDelhi Newsकांग्रेस ने पेश की प्यारी दीदी स्कीम

कांग्रेस ने पेश की प्यारी दीदी स्कीम

-


नई दिल्ली : दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। महिला वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने सत्ता में आने पर हर महिला को 2500 रुपये देने की घोषणा की है। कांग्रेस की तरफ से सोमवार को प्यारी दीदी योजना की घोषणा की गई। योजना की घोषणा करते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार में आने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को मंजूरी देंगे।

 

कांग्रेस की इस घोषणा को दिल्ली के चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव माना जा रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में 71 लाख महिला वोटर हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी पहले ही महिलाओं को फिर से सरकार बनने पर 2100 रुपये महीना देने का वादा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजर बीजेपी के संकल्प पत्र पर टिक गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts