Homeउत्तर प्रदेशMeerutआगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में बनेगी कांग्रेस की सरकार: जितेंद्र बघेल

आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में बनेगी कांग्रेस की सरकार: जितेंद्र बघेल

गुरूवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल मेरठ में आयोजित फ्रेंड्स ऑफ कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए जितेंद्र बघेल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। यह विचार उन्होंने दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

फ्रेंड्स ऑफ कांग्रेस के बैनर तले आयोजित समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए जितेंद्र बघेल और विदित चौधरी का अभिनंदन किया। अध्यक्षता मेरठ बार के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ओपी शर्मा एवं संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें एटा के एक छोटे से गांव उठाकर पहले युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया। फिर कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव के पद तक पहुंचा। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस वापसी की ओर है।

राष्ट्रीय सचिव विनीत चौधरी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में अभी दस सीटों पर विधानसभा उप चुनाव सपा से मिलकर लड़ने जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा साफ होने जा रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रदीप अरोड़ा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में गौरव भाटी, मोहम्मद इमरान, शबी खान और महेंद्र शर्मा, डॉ. विवेक जैन, रोहित राणा, विनोद मोघा, राम कुमार एवं राकेश शर्मा बड़ौत, मनजीत सिंह कोछड़, मुगीस जिलानी, राकेश कुशवाहा, कनिष्क अरोड़ा, रवि प्रकाश, विनोद बंसल, जितेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts