HomeCRIME NEWSदो साल की बच्ची से रेप-मर्डर में लगाई चार्जशीट

दो साल की बच्ची से रेप-मर्डर में लगाई चार्जशीट

दो महीने पहले दो साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने चार्टशीट बनाकर एसएसपी को भेज दी है। अब पुलिस कोर्ट में डिजिटल सबूतों के जरिए मोईश को सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ– दो महीने पहले दो साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई। घर से किडनैप के बाद बच्ची की लाश नाले में मिली थी। पुलिस ने 19 साल के रेपिस्ट मोईश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। खौफनाक केस में सदर बाजार पुलिस ने चार्जशीट एसपी सिटी को भेज दी है। अब पुलिस कोर्ट में डिजिटल सबूतों के जरिए मोईश को सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

दिल दहला देने वाली ये वारदात 17 अगस्त, 2024 को हुई थी। कैंट इलाके में रात को झुग्गी के बाहर दो साल की बच्ची मां के साथ चारपाई पर सोई हुई थी। रात को 1.30 बजे बिहार के रहने वाले मोईश ने बच्ची को सोते हुए उठा लिया। उस वक्त मोईश नशे में धुत था। वह पिंकी छोले भटूरे वाले रेस्टोरेंट में काम करता था।

मोईश बच्ची को लेकर झुग्गी के पीछे नाले के पास ले गया। उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख निकली तो मोईश ने उसका मुंह दबा दिया। दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद बच्ची को नाले में फेंक दिया। उधर बच्ची की चीख सुनकर लोगों की आंख खुली तो देखा कि बच्ची बिस्तर पर नहीं है।

लोगों ने नाले के पास टार्च लेकर ढूंढना शरू किया तो मोईश वहां से भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। लेकिन मोईश ने बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सुबह 3.30 बजे आबूनाले में कूड़े के ढेर के नीचे पानी में बच्ची के पैर दिखाई दिए। इस बीच सदर बाजार पुलिस ने मोईश को कब्जे में ले लिया। नशा उतरने पर उसने बच्ची की हत्या की बात कबूल कर ली।

दोनों पैरों में लगी थी गोली

कोर्ट ले जाते समय मोईश पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो मोईश ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी गोलीबारी में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तैयार की मजबूत चार्जशीट

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बच्ची को चारपाई से उठाने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद आगे लगे सीसीटीवी में मोईश भागते हुए नजर आ रहा था। रात को वारदात से पहले उसने बेगमपुल पर दोस्तों के साथ शराब पी थी। वहां की फुटेज को भी चार्जशीट में शामिल किया गया। जिन लोगों ने उसे मौके से भागते हुए पकड़ा उन सभी के बयान दर्ज किए गए। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन को भी सबूत का हिस्सा बनाया गया।

कपड़ों की फोरेंसिक रिपोर्ट भी होगी शामिल

सीओ कैंट प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कपड़े आदि भी फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे थे। उनकी रिपोर्ट आने पर उसे भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। दो महीने के भीतर पुलिस ने चार्जशीट एसपी सिटी को भेज दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मोईश के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए गए हैं ताकि उसे खौफनाक जुर्म की सजा मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts