Homeदेशकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

-


हिमाचल प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और देवरी गांव में राहत, पुनर्वास और बहाली प्रयासों की समीक्षा की।

https://x.com/ANI/status/1701519996785218000?s=20

 

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यहां बहुत दर्दनाक स्थिति है और बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। हम बार-बार केंद्र सरकार से कह रहे हैं कि इसे एक राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे बहुत सुविधा हो जाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से जो-जो हो सकता है वे किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद आपदा के समय से मदद करने में जुटे हैं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा, “कुछ चीजें सिर्फ केंद्र सरकार ही कर सकती है और मुझे उम्मीद है कि वे करेंगे। मुझे नहीं लगता कोई इस प्रकार की आपदा का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहता है। जब इतना बड़ा संकट आया है तो पूरे देश को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts