Homeउत्तर प्रदेशAmrohaशादी का झांसा देकर कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर...

शादी का झांसा देकर कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

-

– मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई घटना।

अमरोहा। एक युवती ने मुरादाबाद में एक कंपाउंडर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह घटना वर्ष 2011 की बताई जा रही है। युवती ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, गजरौला नगर निवासी युवती वर्ष 2011 में अपनी छत से गिर गई थी, जिससे उसके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

 

Amroha

 

युवती का आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाले कंपाउंडर ने उसे शादी का झांसा दिया। लगभग 20 दिन के उपचार के बाद कंपाउंडर ने युवती को धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर स्थित एक अन्य अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी। इस दौरान युवती और कंपाउंडर के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

आरोप है कि कंपाउंडर ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया और इसी बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने कंपाउंडर से शादी करने के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया।

युवती ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से परेशान होकर युवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गजरौला प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी आरोपी नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts