HomeAccident NewsBijnor Accident: पुलिया से टकराई कार, दो युवकों की मौत, गाड़ी के...

Bijnor Accident: पुलिया से टकराई कार, दो युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

-

– तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा।

बिजनौर। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक कार बेकाबू हो गई, जिससे चालक ने संतुलन खो दिया। कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसके पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए।

 

 

हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शवों को अपने साथ घर ले गए। यह हादसा नगीना-धामपुर मार्ग पर टोल टैक्स से पहले मांझेड़ा चौकी के पास हुआ।

मृतकों की पहचान कैफ पुत्र नफीस(22) निवासी मोहल्ला खुराड़ा और फहीम (21 वर्ष) पुत्र शमीम, निवासी मोहल्ला खुराड़ा, थाना शेरकोट, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। दोनों साथी काम से नगीना गए थे। दोपहर को नगीना से घर लौट रहे थे। जैसे ही तेज रफ्तार कार मांझेड़ा चौकी के पास पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया और कार सीधे पोल से टकरा गई।

अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक अविवाहित थे। फहीम हार्डवेयर का काम करता था, जबकि कैफ अपने भाई के साथ घर पर ब्रश का कारोबार संभालता था। कैफ दो भाई और तीन बहनों में से एक था, जिनमें एक बहन की शादी हो चुकी है।
दुर्घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा था, लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को अपने साथ घर ले गए।

उधर, नगीना क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुवेर्दी ने बताया कि पुरैनी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सा केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पंचायतनामा भरकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts