Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: लापरवाह अफसरों से हो नुकसान की भरपाई, बिजली कटौती के विरोध...

मेरठ: लापरवाह अफसरों से हो नुकसान की भरपाई, बिजली कटौती के विरोध में जमकर हंगामा

-

– गुरुवार देर रात रामलीला बिजली घर पहुंचे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, जमकर हंगामा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक बिजली हंगामे की वजह बनी रही। दिन में पहले अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। उसके बाद शारदा रोड पर लोग धरना देकर बैठ गए। रात में बिजली कटौती के विरोध में भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को रामलीला बिजली घर पर पहुंचना पड़ा। जमकर हंगामा हुआ। किसी तरह अफसरों ने आपूर्ति बहाल का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

 

 

गुरुवार रात दिल्ली रोड के रामलीला ग्राउंड स्थित बिजली घर से जुड़े दर्जनभर मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। भीषण गर्मी से लोग बिलबिला उठे। वह सड़कों पर उतर आए और दिल्ली रोड पर रामलीला बिजली घर पहुंच गए। उन्होंने वहां हंगामा कर दिया।

भाजपा पार्षद पूनम गुप्ता के नेतृत्व में यह लोग बिजली घर पहुंचे थे। जब उन्हें पता चला कि बिजली घर पर कोई कर्मचारी नहीं है तो उन्होंने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को बुला लिया। वह मौके पर पहुंचे और अफसरों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए नाराजगी व्यक्त की।

अफसरों ने पूछताछ की तो पता चला कि गुरुनानक नगर, मोहल्ला पंजाया समेत तीन से चार स्थानों पर एबीसी केबल में आग लगी थी, जिस कारण आपूर्ति रोक दी गई। इस पर कमल दत्त शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब बार बार लोड पड़ने से लीड फुक रही है तो विभाग को अतिरिक्त फेस तैयार कर सप्लाई शुरू करनी चाहिए।

कमल दत्त शर्मा के पहुंचने की सूचना पाकर काफी संख्या में लोग बिजली घर आ गए। कुछ लोगों ने कहा कि बिजली घरों की स्थिति खराब है। ररड, खए, रऊड फोन नहीं उठा रहे हैं, जिस कारण लोग और ज्यादा परेशान हैं। कमल दत्त शर्मा ने अफसरों से बात की, जिन्होंने जल्द आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिलाया।

भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार ने समय रहते विभाग को चेता दिया था लेकिन निचले स्तर पर कुछ अफसर हैं जो सरकार के निदेर्शों का पालन नहीं कर रहे। उनकी इसी हरकत के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है और जनता को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नुकसान होने पर लापरवाह अफसरों से ही नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को चीफ इंजीनियर से मिलने की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts