Homeउत्तर प्रदेशMeerutविधायक की मां के नाम कालेज - आजाद अधिकार सेना ने किया...

विधायक की मां के नाम कालेज – आजाद अधिकार सेना ने किया विरोध

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर 

मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा हस्तिनापुर और जेवर के महाविद्यालयों के नाम मंत्री खटीक दिनेश खटीक और विधायक धीरेंद्र सिंह की मां के नाम पर रखे जाने पर सख्त आपत्ति की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मां के रूप में ये दोनों महिलाएं अत्यंत सम्मानित हैं लेकिन किसी महाविद्यालय का नाम मात्र मंत्री और विधायक की मां होने के कारण नहीं रखा जा सकता। अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री से इन महाविद्यालयों के नाम ऐसी स्थानीय महिलाओं के नाम पर रखे जाने की मांग की, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना स्वतंत्र योगदान दिया हो। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसकी जगह भाई भतीजेवाद की नीति अपनायेगी तो आजाद अधिकार सेना उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts