HomemausamMeerut Weather News: जमकर चल रही शीतलहर, छाया कोहरे का कहर

Meerut Weather News: जमकर चल रही शीतलहर, छाया कोहरे का कहर

-

  • उंगलियां सुन्न कर रही सर्द हवाएं, दिनभर कोहरे और धुंध की आगोश में रहा शहर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पिछले काफी दिनों से सर्दी का सितम शहरवासियों को लगातार प्रभावित कर रहा है। शीतलहर और कोहरे की डबल डोज ने मानव जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति में बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। क्योंकि, पहाड़ों पर बरसात और बर्फबारी होने से कोल्ड डे की स्थिति बन रही है।

 

 

सर्द हवाओं का प्रभाव अभी भी मैदानी भागों में बना हुआ है। रात में और सुबह के समय घना कोहरा कई भागों में देखने को मिल रहा है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शीतलहर के चलते आम जान का बुरा हाल है। शाम होते ही ठंडी हवाएं लोगों को हलकान कर रही हैं। हालांकि, गुरुवार को दिन में धूप जरूर निकली। लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है।

मेरठ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंडी रातों ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 15 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि दिन में मौसम साफ होने से शाम होते ही पारा तेजी से गिर रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरे का डबल डोज लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर देगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts