Homeउत्तर प्रदेशLucknowपचास से ज्यादा जनपदों में कोल्ड अलर्ट जारी

पचास से ज्यादा जनपदों में कोल्ड अलर्ट जारी

-

– कोहरे में डूबे 40 से ज्यादा जिले, मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर जारी की चेतावनी


लखनऊ। यूपी में कोहरे का प्रभाव जारी है। गुरुवार को प्रदेश के करीब 40 जिलों में सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम अभी कुछ दिन और चलेगा।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच दो दिन से चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाओं से गलन और सिहरन बढ़ गई है। बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज रफ्तार सर्द पछुआ हवाएं चलीं। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मीटर से भी कम देखी गई। गुरुवार की सुबह यूपी में 40 से अधिक जिलों में कोहरा देखा गया। यह कोहरा कहीं कम तो कहीं ज्यादा था। कुछ जिलों से शून्य दृश्यता की भी खबरें हैं।

मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि गलन भरी ठंड और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले दो तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा। एक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 व 12 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बूंदाबांदी के संकेत हैं।

इन जगहों पर है अत्यंत घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

शीत दिवस होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts