HomeTrendingआतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकेंगे: सीएम योगी

आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकेंगे: सीएम योगी

-

सीएम योगी ने मारे गए शुभम के घर जाकर श्रद्धांजलि दी


एजेंसी, कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में पत्रकारों से बात करते हुए आतंकियों को चेतावनी दी है। उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने मां-बहनों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ दिया। अब ये परिणाम देखेंगे। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने की बात भी कही।

 

 

सीएम योगी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शुभम के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और पत्रकारों के साथ बात करते हुए आतंकियों को चेतावनी दी।

 

 

सीएम योगी ने कहा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य है। हमारी बहन-बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है, खासतौर पर भारत के अंदर यह कतई स्वीकार्य नहीं है। भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की जो नीति रही है, वह प्रभावी ढंग से आतंकवाद को नेस्तनाबूद करेगी। कल आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरूआत हो चुकी है।

योगी ने कहा हम आश्वस्त करते हैं कि जिस तरीके से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कृत्य आतंकवादियों ने किए हैं, हिंदू मां-बहनों के सिंदूर के साथ जिस प्रकार की बर्बरता की गई है, उसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को इसकी सजा जरूर मिलेगी। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…न केवल देश ने बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने इस घटना की निंदा की है। यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है… निर्दोष पर्यटकों पर हमला, बहन बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए, यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। खासतौर पर भारत में यह कतई स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की जो नीति रही है, वह प्रभावी ढ़ंग से आतंकवाद का निस्तनाबूत करेगी। कल इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में CCS की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, गृह मंत्री ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया और आगे की रणनीति के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे की नई पहले के साथ पूरा भारत आगे बढ़ रहा है… पूरे भारत को इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास रखना चाहिए। मैंने अभी शुभम द्वीवेदी के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की है… परिवार के लोगों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा दुख की इस घड़ी में पूरा देश इस अमानवीय और बर्बर कृत्य की निंदा करता है। हम इस बात के लिए भी आश्वस्त करते हैं कि जिस तरह से वहां पर उन आतंकवादियों ने कृत्य किए हैं, इसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी… हम और हमारी डबल इंजन की पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं… यह डबल इंजन की सरकार है और यह सरकार इस प्रकार की किसी भी बर्बर और अमानवीय घटना को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करना जानती है… जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति देखने को मिलेगी… “

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts