spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHaryana Newsहरियाणा में चुनाव प्रचार में सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला

हरियाणा में चुनाव प्रचार में सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला

-

  • बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार मिला: मुख्यमंत्री योगी

एजेंसी, कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज विपक्ष पर एक बार फिर से योगी ने तगड़ा प्रहार किया है। योगी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षों में विकास कार्य पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजमार्गों का निर्माण, रेलवे की प्रगति, नए फ्लाईओवर का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ। योगी ने दावा किया कि भाजपा सरकार में युवाओं को बिना खर्ची, पर्ची के रोजगार मिला।

योगी ने दावा किया कि हरियाणा के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य की सुशासन प्रिय जनता तीसरी बार डबल इंजन की सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि जो कार्य कांग्रेस 60-65 वर्षों में नहीं कर सकी, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने मात्र 2 वर्षों में करके दिखाया है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह नशे के जो कारोबारी हैं, यह आज के चण्ड और मुण्ड हैं, महिषासुर हैं। उन्होंनें हुंकार भरते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार उन महिषासुरों के लिए जगत जननी मां भगवती की तरह है जो नशे के कारोबार में शामिल हैं। भाजपा नेता ने लोगों से अपील कि की किसी भी माफिया को कतई बर्दाश्त मत करिए।

उन्होंने कहा कि समर्थ हरियाणा-सशक्त हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। राज्य म तीसरी बार कमल खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts