HomeTrendingसावन मास के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

सावन मास के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

-

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन मास के पहले दिन गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जल, दूध और ऋतुफल के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया। सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

सीएम योगी के द्वारा रुद्राभिषेक का यह अनुष्ठान हवन के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सीएम योगी ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक श्लोक के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, शान्ताकारं शिखरिशयनं नीलकण्ठं सुरेशं, विश्वाधारं स्फटिकसदृशं शुभ्रवर्णं शुभाङ्गम।

गौरीकान्तं त्रितयनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे शम्भुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम।। देवाधिदेव महादेव के प्रिय श्रावण मास के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर समस्त प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। हर हर महादेव! बता दें कि सावन मास को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts