HomeTrendingबद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, भक्तों में दिखा भारी उत्साह

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, भक्तों में दिखा भारी उत्साह

-

– फूलों से सजा दिखा भगवान बद्री विशाल का दरबार।

उत्तराखंड। बद्रीनाथ धाम(Badrinath Dham) के कपाट खुल गए हैं। मंदिर का द्वार सुबह 6.15 मिनट पर खोला गया। इस दौरान भगवान बद्री विशाल का दरबार फूलों से सजा दिखा। भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलते ही सबसे पहले माता लक्ष्मी को उनके मंदिर में विराजमान किया गया। इसके अलावा दक्षिण द्वार से कुबेर और उद्धव जी की मूर्ति मंदिर परिसर के अंदर प्रवेश कराई गई। उद्धव और कुबेर जी गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं और माता लक्ष्मी अपने मंदिर में विराजमान हो गई है।

 

 

भक्तों में भारी उत्साह

मंदिर के कपाट खुलने से भक्तों में उत्साह है। ANI समाचार एजेंसी से बात करते हुए एक भक्त ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमें भगवान बद्रीनाथ के अच्छे दर्शन होंगे…हमने भक्तों के लिए ‘भंडारा’ भी रखा है।” वहीं एक और भक्त ने कहा, “देश और दुनिया भर से भक्त भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं…भक्तों में बहुत उत्साह है।”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की।

लोक संस्कृति की झलक: जागरों पर झूम उठा बद्रीनाथ धाम

कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक अवसर पर माणा एवं बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण वातावरण लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग गया। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

प्रवेश के लिए नए नियम

2026 से चार धाम यात्रा में नए नियमों की शुरुआत हुई है, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री सहित कुछ तीर्थ स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जहां गैर-हिंदुओं को प्रवेश के लिए विशेष शर्तों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि यमुनात्री में सभी धर्मों के आगंतुकों को इजाजत है। अधिकारियों ने मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन और कैमरों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि तीर्थयात्री अपने अनुभव के दौरान पूरी तरह से एकाग्र रहें।

सीएम धामी ने किया ट्वीट

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज, पूरे रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ, पवित्र बद्रीनाथ धाम, यानी धरती के वैकुंठ के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। भगवान बद्रीनाथ विशाल की कृपा सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। यह पवित्र अवसर सभी के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, विश्वास और एक अच्छी शुरुआत का संदेश लाए। पवित्र चार धाम यात्रा 2026 के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत और बधाई।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts