Monday, July 7, 2025
Homemausamसूरज की तपिश से शहरवासियों का बुरा हाल

सूरज की तपिश से शहरवासियों का बुरा हाल


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज से मौसम के बदलने की संभावना है। प​श्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 38 पार पहुंच गया, जो सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर सूरज की तपिश से शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से शहरवासियों का बुरा हाल रहा।

मौसम अभी शुष्क बना हुआ है, जिस कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हालांकि, बृहस्पतिवार से प​श्चिमी विक्षोभ स​क्रिय हो गया। सुबह के समय तेज धूप निकली और दोपहर के समय में बीच बीच में आसमान में बादल छाए रहे।

तेज धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़कर 38 के पार पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान भी 22 डिग्री के पास पहुंच गया। सीजन में पहली बार बुधवार की रात सबसे गर्म दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दिनभर चली गर्म हवाओं व तेज धूप की तपिश से शरीर को झुलसाने वाली गर्मी ने शहरवासियों का बुरा हाल कर दिया। दोपहर के समय में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम नजर आई।

 

कृ​​षि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 21 अप्रैल तक प​श्चिमी ​उत्तर प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में हवा के साथ बारिश के आसार है।बारिश के बाद तेजी से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अ​धिकतम तापमान 38.5 डिग्री से​ल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह से 10 किमी प्रतिघंटा चली।

वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स बृहस्पतिवार को 116 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 102, गंगानगर में 122, पल्लवपुरम में 131, दिल्ली रोड 138, बेगमपुल पर 140 दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments